खेल की खबरें | लाहिड़ी को पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को उम्मीद है कि यदि वह 2024 के पेरिस ओलंपिक में जगह बनाते हैं तो तीसरी बार भाग्य उनका साथ देगा और वह पदक जीतने में सफल रहेंगे।
तोक्यो, दो अगस्त तोक्यो ओलंपिक में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को उम्मीद है कि यदि वह 2024 के पेरिस ओलंपिक में जगह बनाते हैं तो तीसरी बार भाग्य उनका साथ देगा और वह पदक जीतने में सफल रहेंगे।
लाहिड़ी ने चार अंडर 67 के शानदार प्रदर्शन से तोक्यो ओलंपिक में शुरुआत की थी लेकिन आखिर में उन्हें 42वें स्थान से संतोष करना पड़ा। यह उनका दूसरा ओलंपिक था। भारत के दूसरे गोल्फर उदयन माने 60 गोल्फरों में 56वें स्थान पर रहे थे।
लाहिड़ी ने कहा, ‘‘बेहद निराशाजनक। पहले दिन के बाद मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। पहले दौर सहित हर दिन मेरी शुरुआत अच्छी नहीं रही और बीच में भी मैंने कुछ अवसरों पर खराब खेल दिखाया। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखाया। यह निराशाजनक है क्योंकि आपको यह मौका चार वर्षों में एक बार मिलता है और इस बार तो पांच साल में ऐसा हुआ। उम्मीद है कि तीन साल बाद मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा। आपको जो भी मौका मिले उसका फायदा उठाना चाहिए। ’’
अगले ओलंपिक खेल 2024 में पेरिस में होंगे।
ओलंपिक में पदार्पण कर रहे माने को पता है कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोल्फरों की बराबरी करने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने होंगे।
माने ने कहा, ‘‘मैं अब खेल के प्रति अपना नजरिया बदलने जा रहा हूं और भारत के बाहर भी अधिक से अधिक टूर्नामेंट में खेलूंगा। इससे मेरा खेल बेहतर होगा। मेरे खेल में अभी सुधार की काफी गुंजाइश है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2021 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

