खेल की खबरें | लाहिड़ी और अटवाल बरमूडा चैंपियनशिप में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और अर्जुन अटवाल गुरुवार से शुरू हो रहे बरमूडा चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

बरमूडा, 28 अक्टूबर गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और अर्जुन अटवाल गुरुवार से शुरू हो रहे बरमूडा चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

पिछले साल शानदार शुरुआत के बाद चोट के कारण टूर्नामेंट में बीच में छोड़ने वाले लाहिड़ी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।

यह भी पढ़े | IPL: वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने बतौर कप्तान पहले ही मैच में मचाया तहलका, इस लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल.

उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ काम अधूरे रह गये थे। यह शानदार गोल्फ कोर्स है। यहां सबसे बड़ी चुनौती हवा से मिलती है और ऐसी परिस्थितियों में मैं खुद को बेहतर खिलाड़ी समझता हूं।’’

अटवाल भी पिछले साल इस टूर्नामेंट का हिस्सा थे और वह संयुक्त रूप से 44वें स्थान पर रहे थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल 2020 के धूमधड़ाके में एंकरिंग का तड़का लगा रही हैं Tanya Purohit, यहां पढ़ें उनसे जुड़ी जानकारियां.

पीजीए टूर पर खिताब जीतने वाले इस इकलौते भारतीय ने कहा, ‘‘ यह कोर्स मुझे अच्छा लगता है। मैं खेल शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। काफी आराम हो गया।’’

कोविड-19 के कारण ठप्प खेल गतिविधियों के फिर से शुरू होने के बाद अटवाल पांच टूर्नामेंट में से चार में कट हसिल करने में सफल रहे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\