ताजा खबरें | लाहौल-स्पीति विस उपचुनाव : 52 साल के बाद मुकाबले में महिला उम्मीदवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. हिमाचल प्रदेश की लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट पर एक जून को उपचुनाव होगा जहां पर गत 52 साल में पहली बार कोई महिला उम्मीदवार मुकाबले में हैं।

शिमला, 23 मई हिमाचल प्रदेश की लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट पर एक जून को उपचुनाव होगा जहां पर गत 52 साल में पहली बार कोई महिला उम्मीदवार मुकाबले में हैं।

इस सीट पर कांग्रेस ने अनुराधा राणा को मैदान में उतारा है। अगर अनुराधा जीतती हैं तो 1972 के बाद पहली महिला होंगी जो इस सीट का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पहले 1972 में कांग्रेस की ही लता ठाकुर ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

ऊंची पर्वतमालाओं से घिरा यह एक बंजर और दुर्गम इलाका। इस विधानसभा क्षेत्र में केवल 25,967 मतदाता हैं।

तेज तर्रार नेता के रूप में चर्चित और जिला परिषद अध्यक्ष राणा का मुकाबला लता ठाकुर के बेटे रवि ठाकुर से है। ठाकुर 2022 के विधानसभा में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत दर्ज की थी लेकिन सदन से उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था।

रवि ठाकुर उन छह कांग्रेस विधायकों में से एक हैं जिन्हें सदन में उपस्थित रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अयोग्य ठहराए गए विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा ने उनके पूर्व की सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

लाहौल -स्पीति के साथ-साथ धर्मशाला, सुजानपुर, गगरेट, बड़सर और कुटलेहड़ सीट के लिए उपचुनाव होंगे।

लाहौल-स्पीति सीट से तीन बार के पूर्व विधायक और राज्य सरकार में मंत्री राम लाल मारकंडा के निर्दलीय मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। मारकंडा ने रवि ठाकुर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\