देश की खबरें | 'लाडकी बहिन' योजना जारी रहेगी, इसे खत्म करने का सवाल ही नहीं: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की सरकार की 'लाडकी बहिन' योजना जारी रहेगी और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।

मुंबई, 16 अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की सरकार की 'लाडकी बहिन' योजना जारी रहेगी और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार की 'लाडकी बहिन' योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं।

माना जाता है कि पिछले साल राज्य के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति की जीत में 'लाडकी बहिन' योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महायुति में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल है।

मंगलवार रात पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा, "योजना के कार्यान्वयन के लिए बजटीय आवंटन किया जा चुका है और इसे खत्म करने का कोई सवाल ही नहीं है।"

इससे पहले राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा था कि योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन अन्य योजना के तहत पहले से ही 1,000 रुपये प्राप्त कर रही 7.74 लाख महिलाओं को 500 रुपये दिए जा रहे है।"

वह मीडिया में आई उन खबरों का जवाब दे रही थीं, जिनमें कहा गया था कि 'लाडकी बहिन' योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद उन 7,74,148 महिलाओं के लिए कम कर दी गई है, जो पहले से किसी और सरकारी योजना का लाभ ले रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान