देश की खबरें | लद्दाख गतिरोध : शेष मुद्दों के जल्द समाधान के लिए भारत ने दबाव बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने द्विपक्षीय समझौतों एवं प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास शेष मुद्दों के जल्द समाधान के लिए बृहस्पतिवार को एक बार फिर चीन पर दबाव बनाया।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई भारत ने द्विपक्षीय समझौतों एवं प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास शेष मुद्दों के जल्द समाधान के लिए बृहस्पतिवार को एक बार फिर चीन पर दबाव बनाया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से पिछले हफ्ते कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं धैर्य बनाए रखना ही 1988 से संबंधों के विकास की आधारशिला रही है।

जयशंकर और वांग के बीच 14 जुलाई को दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के इतर एक घंटे लंबी बैठक चली।

बागची ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि कमांडर स्तर के अगले दौर की वार्ता का आयोजन जल्द से जल्द होना चाहिए जहां दोनों पक्ष शेष मुद्दों पर चर्चा करें और परस्पर स्वीकार्य समाधान की तलाश करें।

प्रवक्ता ने बताया कि जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि वर्तमान स्थिति का लंबा खिंचना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है और इसका संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

बागची ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और धैर्य ही 1988 से संबंधों के विकास की आधारशिला रही है। पिछले वर्ष यथास्थिति बदलने के प्रयास से संबंधों पर काफी असर पड़ा है और यह 1993 और 1996 के समझौतों का अपमान भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए परस्पर हित में दोनों पक्ष एलएसी पर शेष मुद्दों के समाधान के लिए काम करें और द्विपक्षीय संबंधों एवं प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें।’’

बागची ने कहा कि जयशंकर-वांग के बीच बैठक में यह भी सहमति बनी कि दोनों पक्ष स्थिरता सुनिश्चित करेंगे और कोई भी पक्ष एकतरफा कार्रवाई नहीं करेगा जिससे तनाव बढ़े।

चीन और भारत के बीच पिछले वर्ष मई की शुरुआत से ही पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड