देश की खबरें | लद्दाख: करगिल को पहला महिला पुलिस थाना मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने ने काम करना शुरू कर दिया है। इसे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

करगिल, 26 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहले महिला पुलिस थाने ने काम करना शुरू कर दिया है। इसे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसडी सिंह जामवाल ने थाने का उद्घाटन किया। यहां विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित अपराधों का निपटारा किया जाएगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जरूरतमंद महिलाओं की तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए थाने में 24 घंटे काम होगा। इसके साथ ही यह एक संसाधन केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा, जहां महिलाओं को मार्गदर्शन और परामर्श की सेवाएं भी दी जाएंगी।’’

थाने का उद्घाटन करने के बाद जामवाल ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और कानून प्रवर्तन में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

लद्दाख पुलिस के प्रमुख ने कहा, ‘‘करगिल में महिला थाने की शुरुआत सुरक्षित समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ पुलिस से संपर्क करने में सक्षम बनाएगी। उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता और शीघ्रता से निपटारा किया जाएगा।’’

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्टेशन में प्रशिक्षित और समर्पित महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई है जो महिलाओं से जुड़े मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, ‘‘लद्दाख पुलिस विभाग पुलिस बल और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह नया महिला थाना उस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड