देश की खबरें | स्कूली बच्चों में सपनों और दिशा की कमी देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती : मनीष सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्कूली बच्चों में सपनों और दिशा की कमी देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्कूली बच्चों में सपनों और दिशा की कमी देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा अपने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करती है।

सिसोदिया दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘देश के मेंटर कॉन्क्लेव’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने छात्रों के लिए समय पर करियर मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, “स्कूली बच्चों में सपनों और दिशा की कमी देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। दिल्ली सरकार की प्रमुख पहल ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम के तहत सलाहकारों (मेंटर्स) ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों के भविष्य को दिशा देने का काम किया है।”

सिसोदिया ने इस अवसर पर दिल्ली सरकार के स्कूली छात्रों को सही रास्ता दिखाने वाले सलाहकारों को सम्मानित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\