खेल की खबरें | शतकीय पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाने से निराश है लाबुशेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन भारत के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट के पहली दिन अनुशासित गेंदबाजी के सामने करियर की पांचवीं शतकीय पारी को (और) बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहने पर निराश है

ब्रिसबेन, 15 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन भारत के खिलाफ यहां जारी चौथे टेस्ट के पहली दिन अनुशासित गेंदबाजी के सामने करियर की पांचवीं शतकीय पारी को (और) बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहने पर निराश है

लाबुशेन ने 204 गेंद में 108 रन बनाये जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी में पांच विकेट पर 274 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इस 26 साल के बल्लेबाज का हालांकि मानना है कि उसे और रन बनाने चाहिये थे।

मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में लाबुशेन ने कहा, ‘‘ निश्चित तौर अपनी पारी को जारी रखने और बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहने पर मैं निराश हूं। इससे हमारी टीम बेहतर स्थिति में होती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी टेस्ट शतक में यह मायने नहीं रखता कि किस टीम और कैसे विपक्ष के खिलाफ बनाया गया है, आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आप शतक बना रहे हैं लेकिन मेरे लिये यह आज निराशाजनक रहा कि मैं बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सका।’’

उन्होंने हालांकि भारत की अनुशासित गेंदबाजी की तारीफ की जिसने उनकी पारी की शुरूआत में रन बनाने के मौके नहीं दिये।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बहुत अनुशासित है यह मायने नहीं रखता कि कौन गेंदबाजी कर रहा है, वे रणनीति के साथ गेंदबाजी करते हैं और आज भी हमने उनकी गेंदबाजी आक्रमण के साथ यहीं देखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे शुरुआत में काफी अनुशासित थे और पहले सत्र में हमें रन बनाने का ज्यादा मौका नहीं मिला।’’

उन्होंने कहा कि उनकी योजना गेंदबाजों को थका कर रन बनाने के मौके तलाशने की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि जब आप बेहतर टीम के खिलाफ खेलते हैं तो यह मायने नहीं रखता था कौन टीम में आ रहा है, उस टीम का हर खिलाड़ी अनुशासित होता है। उन्हें आपनी भूमिका के बारे में पता होता है और आप जानते है कि वे बहुत कुशल गेंदबाज हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह शुरूआत में अनुशासन के बारे में था। खासकर पहले और दूसरे सत्र की शुरूआत में यह सुनिश्चित करना था कि आप पिच की गति के अनुसार ढल सके। ऐसे में गेंदबाजों के थोड़ा थकने के बाद आप फायदा उठा सकते हैं।’’

लाबुशेन ने कहा कि भारतीय टीम ने मैच में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरने का फैसला किया जो नवदीप सैनी के चोटिल होने से सही साबित हुआ।

उन्होंने विवादों का सामना कर रहे स्टीव स्मिथ का बचाव करते हुए कहा कि ऋषभ पंत की क्रीज से छेड़छाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी का इस बल्लेबाज पर कोई असर नहीं पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘ उस मामले से वह जरा भी चिंतित नहीं है। वह गेंद और रन बनाने पर ध्यान लगा रहे थे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान