जरुरी जानकारी | श्रम आयुक्त ने की एनएचपीसी, सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ श्रम कानून क्रियान्वयन की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्य श्रम आयुक्त डी पी एस नेगी ने जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों इकाइयों की हिमाचल प्रदेश में परियोजनाओं में नये श्रम कानून और श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

नयी दिल्ली, 21 जून मुख्य श्रम आयुक्त डी पी एस नेगी ने जल विद्युत कंपनी एनएचपीसी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों इकाइयों की हिमाचल प्रदेश में परियोजनाओं में नये श्रम कानून और श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

अधिकारियों के साथ अलग से बैठकों में नेगी ने एनएचपीसी की पार्बती-2 और पार्बती-3 परियोजनाओं में मौजूदा श्रम संबंधित मुद्दों के बारे में पूछताछ की।

उन्होंने बिहाली में पार्बती बिजली घर में जारी विभिन्न गतिविधियों का अध्ययन किया। दोनों परियोजनाओं के महाप्रबंधक ने मुख्य श्रम आयुक्त और श्रम ब्यूरो के महानिदेशक को विभिन्न श्रम कानूनों के अनुपालन के बारे में जानकारी दी।

नेगी ने दोनों परियोजनाओं में श्रम कानूनों की स्थिति के अनुपालन पर संतोष जताया।

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एनएचपीसी और बीआरओ परियोजनाओं में श्रम कानूनों और श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।’’

बैठक में, बीआरओ के अधिकारियों ने सुरंग के कार्य और अन्य संबंधित पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाला बीआरओ यानी सीमा सड़क संगठन का गठन 1960 में किया गया था।

नेगी ने बीआरओ के अधिकारियों और ठेकेदारों को श्रम कानूनों और नए श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन के महत्व के बारे में समझाया।

नौ किलोमीटर से अधिक लंबी सुरंग को सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रा के नीचे बनाया है। इससे संपर्क सुविधा बेहतर हुई है और मनाली और केलांग के बीच यात्रा समय काफी कम हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट