देश की खबरें | पैसे के विवाद में रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के नरेला में पैसे के लेन-देन में अपने रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में 57 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल उत्तरी दिल्ली के नरेला में पैसे के लेन-देन में अपने रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में 57 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार नरेला में एक खाली फ्लैट के अंदर करन कुमार (36) का शव बरामद हुआ जिसका चेहरा झुलसा हुआ था और इसके बाद मजदूर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुमार के गर्दन और हाथ पर जख्म के निशान थे और उसका चेहरा जला हुआ था ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पन्ना राम को बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर चार से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पन्ना राम ने कहा कि पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी महिला से विवाह किया। कुमार इस बात पर जोर दे रहा था कि वह अपनी संपत्ति आरोपी के बेटे विकास के नाम कर दे।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कुमार से 29 हजार रुपये का ऋण भी ले रखा था और धन लौटाने में सक्षम नहीं था। कुमार उसे उसके परिवार के सदस्यों एवं अन्य रिश्तेदारों के समक्ष अपमानित करता था।

पुलिस ने कहा कि बुधवार की रात आरोपी ने कुमार के साथ शराब पी और फिर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या के बाद उसने उसके शव को जला दिया और वहां से भाग गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड