देश की खबरें | आठ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में जेएनयू में प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक 52 वर्षीय प्रयोगशाला सहायक को कथित रूप से परिसर में आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना तब हुई जब बच्ची ट्यूशन के लिए गई थी।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक 52 वर्षीय प्रयोगशाला सहायक को कथित रूप से परिसर में आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना तब हुई जब बच्ची ट्यूशन के लिए गई थी।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी का बेटा विद्यार्थियों को ट्यूशन देता है।
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मनोज सी ने कहा कि पुलिस को पश्चिमाबाद, जेएनयू में कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर सोमवार को कॉल आई।
परिसर में काम करने वाले एक कर्मी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ट्यूशन गई थी जहां शिक्षक के पिता ने उनकी बेटी को अनुचित तरीके से छुआ।
डीसीपी ने बताया कि बच्ची ने ट्यूशन से घर लौटने पर अपने पिता को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था जो जेएनयू में प्रयोगशाला सहायक है।
डीसीपी ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग के काउंसलर को सूचित कर दिया गया है।
मनोज के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)