एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रमिक संघों की हड़ताल : हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नयी श्रम संहिता और निजीकरण के विरोध में श्रमिक संघों द्वारा बुधवार को आहूत 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित हुई।

देश की खबरें | श्रमिक संघों की हड़ताल : हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित

हिसार/अंबाला, नौ जुलाई नयी श्रम संहिता और निजीकरण के विरोध में श्रमिक संघों द्वारा बुधवार को आहूत 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित हुई।

हिसार, भिवानी, कैथल और कुरुक्षेत्र जैसे स्थानों पर राज्य परिवहन बसों की सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई। रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में बस अड्डों पर धरना दिया।

अधिकतर स्थानों पर दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संस्थान सामान्य रूप से खुले रहे। रेल यातायात भी सामान्य रहा।

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष सरबत सिंह पुनिया ने दावा किया कि कई मार्गों पर रोडवेज बसें सड़कों से नदारद रहीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोडवेज संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल में भाग लिया।

ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्पलॉयीज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा ने दावा किया कि विभिन्न विभागों के कई सरकारी कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए।

लांबा ने बताया कि इसके अलावा आंगनवाड़ी, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए।

हरियाणा के कर्मचारी संगठनों के अनुसार, इस हड़ताल का उद्देश्य केंद्र सरकार की ‘‘कर्मचारी-विरोधी और श्रमिक-विरोधी’’ नीतियों का विरोध करना और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली के लिए दबाव बनाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).