एजेंसी न्यूज

ला लीगा क्लबों को समूह में अभ्यास शुरु किया

लीग की शीर्ष टीम बार्सिलोना ने इस बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे उनके खिलाफ अभ्यास के लिए मैदान पर पहुंचे। टीम ने ट्विटर पर तस्वीर जारी की जिसमें गेरार्ड पिक और सर्गियो बुसकेट्स के अलावा दूसरे खिलाड़ी भी अभ्यास सत्र में भाग लेते दिखे।

ला लीगा क्लबों को समूह में अभ्यास शुरु किया

स्पेन की घरेलू लीग की टीमों ने इसके साथ ही फुटबॉल सत्र को अगले महीने दोबारा शुरू करने की संभावित योजना की तरफ एक और कदम बढ़ाया।

लीग की शीर्ष टीम बार्सिलोना ने इस बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े नौ बजे उनके खिलाफ अभ्यास के लिए मैदान पर पहुंचे। टीम ने ट्विटर पर तस्वीर जारी की जिसमें गेरार्ड पिक और सर्गियो बुसकेट्स के अलावा दूसरे खिलाड़ी भी अभ्यास सत्र में भाग लेते दिखे।

रीयाल मैड्रिड ने भी देख की राजधानी के बाहरी हिस्से में स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में अभ्यास किया।

स्पेन की सरकार ने नियमों को घोषणा की जो सभी क्लबों को ट्रेनिंग सत्र में विस्तार की स्वीकृति देते हैं। उन क्षेत्रों के क्लबों को भी यह स्वीकृति मिली है जहां अभी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लागू हैं।

इसका मतलब है कि रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड जैसी टीमें 10 खिलाड़ियों तक के समूह में ट्रेनिंग कर सकेंगी जबकि मैड्रिड और कैटालोनिया दोनों ‘चरण शून्य’ पर हैं और स्पेन के कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित दो क्षेत्र हैं।

ला लीगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने रविवार को कहा, ‘‘यह फैसला मंत्रालय का है। यह बेहद महत्वपूर्ण है कि सभी टीमें एक ही तरह से ट्रेनिंग करें।’’

एस्पानयोल, लेगानेस, गेटाफे और रीयाल वैलाडोलिड को भी बड़े समूह में ट्रेनिंग करने की विशेष स्वीकृति मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).