जरुरी जानकारी | पटना में एल20 सम्मेलन की शुरुआत, श्रम मुद्दों पर होगी चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जी20 के श्रम भागीदारी समूह एल20 के पटना में आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।

पटना, 22 जून बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जी20 के श्रम भागीदारी समूह एल20 के पटना में आयोजित दो-दिवसीय सम्मेलन का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘मुझे आप लोगों को बिहार में देखकर गर्व हो रहा है। यहां उपस्थित गणमान्य लोग दुनिया की कुल आबादी के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह बिहार के लिए गौरव का क्षण है।’’

उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘बिहार का इतिहास हजारों साल पुराना है। यह ज्ञान की भूमि है... जहां अलग-अलग राष्ट्र के छात्र ज्ञान प्राप्त करने नालंदा विश्वविद्यालय आते थे। मुझे उम्मीद है कि आप बिहार की धरती पर आनंदित होंगे और बेहतर अनुभव प्राप्त करेंगे’’।

राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति जरूरी है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए सुरक्षा आवश्यक है। महिला सुरक्षा पर निर्णय लिया जाना जरूरी हो गया है।

उदघाटन कार्यक्रम में एल20 कार्य समूह के प्रमुख एवं भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या ने कहा कि यह भारतवासियों के लिए गौरव की बात है कि जी20 की मेजबानी भारत कर रहा है। वहीं एल 20 की मेजबानी का अवसर भारतीय मजदूर संघ को मिला है।

इस अवसर पर विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी, उद्योग मंडल सीआईआई के उपाध्यक्ष लोहित भाटिया, हरमांटो अहमद (इंडोनेशिया) और रुथ कोहो (ब्राजील) भी मौजूद थे।

सम्मेलन में भारत सहित 28 देशों के कुल 173 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। जी 20 में शामिल देशों के अलावा भारत ने इस वर्ष अपनी अध्यक्षता में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात नामक आठ अतिरिक्त देशों को भी आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया है।

इसके पहले 19 से 21 मार्च तक अमृतसर में सम्पन्न एल20 की उदघाटन बैठक में व्यापक चर्चा के उपरांत दो विषयों पर सहमति बनी थी। इनमें सबको सामाजिक सुरक्षा देने के अलावा महिला और रोजगार विषय़ भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान