एजेंसी न्यूज

कच्छ: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल

गुजरात के कच्छ जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकराने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.

कच्छ: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

भुज (गुजरात), 30 अगस्त : गुजरात के कच्छ जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकराने पर एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जिले के नखतराना कस्बे के पास करीब 12 बजे हुई.

अधिकारी ने बताया, ''कार में सवार लोग नखतराना से मांडवी की ओर जा रहे थे, तभी दावड़ा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.'' उन्होंने बताया कि कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराने के बाद उसके अंदर घुस गई. दु्र्घटना में कार में सवार कुल छह लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साल की बच्ची और परिवार का एक अन्य सदस्य घायल हो गया. यह भी पढ़ें : Gujarat: बदला लेने के लिए लगाई घर में आग, परिवार के तीन लोग झुलसे

अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान कस्तूरबेन गोस्वामी (53), संगीताबेन गोस्वामी (25), परेश गोस्वामी (50) और मानभर (3) के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).