देश की खबरें | कुशवाहा ने राजद के साथ नीतीश की ‘डील’ की बात फिर से दोहरायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जदयू के शीर्ष नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सहयोगी पार्टी राजद के साथ गुपचुप ‘डील’ करने का आरोप लगाने वाले पार्टी के असंतुष्ट नेता उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को भी अपनी बात पर कायम रहे।

पटना, सात फरवरी जदयू के शीर्ष नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सहयोगी पार्टी राजद के साथ गुपचुप ‘डील’ करने का आरोप लगाने वाले पार्टी के असंतुष्ट नेता उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को भी अपनी बात पर कायम रहे।

कुशवाहा ने जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की इस बात पर विश्वास करने से इनकार कर दिया कि उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को नेतृत्व ‘‘सौंपने’’ और पार्टी का राजद में विलय करने की ‘डील’ की अटकलें निराधार थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई स्पष्टता नहीं है और भ्रम किसी और से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा किसी अन्य पार्टी के सदस्य (तेजस्वी यादव) जो राजद से हैं, को भविष्य के नेता के रूप में पेश करने से उत्पन्न हुआ है।’’

कुशवाहा, रविवार को नीतीश कुमार के खिलाफ खुले विद्रोह पर उतर आए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक खुला पत्र जारी कर राजद के साथ ‘‘एक खास डील’’ पर विमर्श के लिए अगले सप्ताह अपनी निजी हैसियत से आयोजित किए जाने वाले एक दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया।

खुद को बिहार में कोइरी (राज्य में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला ओबीसी समूह) समाज का नेता मानने वाले कुशवाहा, नीतीश द्वारा उन्हें तेजस्वी के साथ उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों को खारिज किए जाने और राजद नेता को महागठबंधन के भावी नेता के रूप में पेश करने से नाराज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी