देश की खबरें | भाजपा-जद (एस) गठबंधन पर चर्चा के लिए कुमारस्वामी नयी दिल्ली रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल सेक्युलर (जद एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली रवाना हो गए। नयी दिल्ली पहुंचकर वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे।

बेंगलुरु, 21 सितंबर जनता दल सेक्युलर (जद एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली रवाना हो गए। नयी दिल्ली पहुंचकर वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जद (एस) के प्रमुख व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी बातचीत कर सकते हैं।

कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य गौड़ा फिलहाल दिल्ली में हैं।

कुमारस्वामी ने नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कहा, "आज शाम एक बैठक है, बैठक का निष्कर्ष सामने आने के बाद कल मैं दिल्ली में संवाददाताओं के साथ खुलकर सब कुछ साझा करूंगा।"

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तक दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, ''न तो हमने अब तक इसके (सीटों के) बारे में सोचा है और न ही उन्होंने (भाजपा) इस संबंध में कोई प्रस्ताव रखा है। शाम को होने वाली बैठक में हम सभी 28 (लोकसभा) सीटों पर मौजूदा स्थिति, पहले के चुनाव में क्या स्थिति थी और 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद क्या स्थिति है, इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या आज गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा, तो कुमारस्वामी ने कहा, "देखते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि वह दिल्ली में किससे मिलेंगे, तो उन्होंने कहा, "अमित शाह (गृह मंत्री) और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे पार्टी के निर्णय लेने वालों के साथ चर्चा जारी है। यदि आवश्यक हुआ तो नरेन्द्र मोदी और देवेगौड़ा बात करेंगे।"

दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की चर्चा तब से सुर्खियों में है, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी पार्टी आम चुनावों के लिए जद(एस) के साथ गठबंधन करेगी और जद(एस) कर्नाटक में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कर्नाटक में 25 सीट जीती थीं, जबकि मंड्या सीट पर उसके समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस और जद(एस) ने एक-एक सीट जीती थी।

इस साल मई में हुए 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को 66 और जद (एस) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान