देश की खबरें | कुमारस्वामी ने अर्थव्यवस्था में गिरावट के लिए कोविड-19 को जिम्मेदार ठहराने पर केंद्र की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट के लिए कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराने पर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 29 अगस्त कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट के लिए कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराने पर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधा।

वह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी परिषद की 41वीं बैठक में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। सीतारमण ने बैठक में कोरोना वायरस महामारी को ‘‘दैवीय आपदा’’ करार देते हुए कहा था कि देश असमान्य परिस्थितियों का सामना कर रहा है।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

जनता दल (एस) के नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर आरोप लगाया कि केंद्र ने राज्यों की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जीएसटी के तहत राजस्व की कमी को लेकर किए गए वादे से हटने का केंद्र का गैर-जिम्मेदराना व्यवहार निंदनीय है। केंद्र ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न संकट को एक अप्रत्याशित ‘दैवीय आपदा’ बताकर देश के संघीय ढांचे पर प्रहार किया है।’’

यह भी पढ़े | WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ.

कुमास्वामी ने कहा कि केंद्र की असफलता की वजह से राज्यों की दयनीय स्थिति है क्योंकि केंद्र द्वारा अर्थव्यस्था के गलत प्रबंधन और दूरदर्शिता की कमी की वजह से यह स्थिति पैदा हुई।

उन्होंने सुझाव दिया कि राज्यों को केंद्रीय बैंक से ऋण लेने की बात कहने की जगह केंद्र को राज्यों की क्षतिपूर्ति के लिए स्वयं भारतीय रिजर्व बैंक से ऋण लेना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू