खेल की खबरें | कुलदीप को एहसास था कि वह मेरा टेस्ट क्रिकेट में 700वां विकेट बनेगा: एंडरसन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने खुलासा किया है कि भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज कुलदीप यादव को एहसास हो गया था कि वह उनका टेस्ट क्रिकेट में 700वां विकेट बनेगा।
लंदन, 13 मार्च इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने खुलासा किया है कि भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज कुलदीप यादव को एहसास हो गया था कि वह उनका टेस्ट क्रिकेट में 700वां विकेट बनेगा।
एंडरसन ने भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में 9 मार्च को कुलदीप यादव को आउट करके अपना 700वांं विकेट हासिल किया था। एंडरसन यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल तीसरे गेंदबाज बने। उन्होंने अपने 187वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की।
एंडरसन ने बीबीसी के एक पॉडकास्ट ने कहा,‘‘कुलदीप ने मेरी एक गेंद थर्ड मैन पर खेल कर एक रन लिया। जब वह नॉन स्ट्राइकर छोर पर पहुंचा तो तब मैं वापस अपने रनअप पर जा रहा था। तब उसने कहा,‘मैं आपका 700वां विकेट बनने जा रहा हूं।’’
उन्होंने कहा,‘‘उसके कहने का मतलब यह नहीं था कि वह आउट होने की कोशिश कर रहा है। वह सिर्फ यह बता रहा था कि उसे ऐसा एहसास हो रहा है। उसकी बात पर हम दोनों हंस पड़े थे।’’
एंडरसन ने हालांकि कहा कि अगर इंग्लैंड ने यह श्रृंखला जीती होती तो उनकी खुशी दोगुना हो जाती। भारत ने पांच मैच की यह श्रृंखला 4-1 से जीती।
उन्होंने कहा,‘‘मैंने जश्न नहीं मनाया। जश्न मनाने के लिए कुछ था भी नहीं। एक दर्शनीय मैदान पर इस तरह की उपलब्धि हासिल करना बहुत अच्छा पल था लेकिन अगर हमने जीत हासिल की होती तो मैं अधिक उत्साहित होता।’’
इस 41 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा,‘‘मैं रिकॉर्ड के लिए क्रिकेट नहीं खेलता, मैं अपनी टीम को मैच जिताने के लिए क्रिकेट खेलता हूं। मैंने इस दौरे का पूरा आनंद लिया भले ही परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहा लेकिन हम एक टीम के रूप में एकजुट रहे। हमारे युवा स्पिनरों और बल्लेबाजों को इस दौरे से काफी कुछ सीखने को मिला।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

