IND vs AFG, T20 World Cup 2024: स्पिनरों की मददगार पिच पर उपयोगी हो सकते हैं कुलदीप यादव, क्या टीम इंडिया बदलेगी संयोजन?

भारत ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को उतारा था ताकि बल्लेबाजी में गहराई रहे. कप्तान रोहित शर्मा चार हरफनमौलाओं (दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर) के इस्तेमाल पर जोर दे चुके हैं. ऐसे में अंतिम एकादश में कुलदीप की जगह तभी बनती है जब तीसरे तेज गेंदबाज को बाहर रखा जाये.

भारत (Photo Credit: Twitter)

ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज में स्पिनरों की मददगार पिचों पर कुलदीप यादव अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार को टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मैच में भारत के लिये उपयोगी साबित हो सकते हैं. भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कुलदीप को लीग चरण में उतारा नहीं गया. IND vs AFG Super-8 Live Streaming: सुपर 8 में टीम इंडिया का अफगानिस्तान से होगा पहला मुकाबला, जानें कब और कैसे फ्री लाइव का लुफ्त उठाए

भारत ने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा को उतारा था ताकि बल्लेबाजी में गहराई रहे. कप्तान रोहित शर्मा चार हरफनमौलाओं (दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर) के इस्तेमाल पर जोर दे चुके हैं. ऐसे में अंतिम एकादश में कुलदीप की जगह तभी बनती है जब तीसरे तेज गेंदबाज को बाहर रखा जाये.

कुलदीप ने पहले अभ्यास सत्र की तरह यहां भी काफी अभ्यास किया. उन्होंने रोहित और विराट कोहली को गेंदबाजी की जबकि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ भी देख रहे थे. अगर अभ्यास पिच की तरह ही मुख्य पिच पर गेंद टर्न लेती है तो कुलदीप को उतारा जा सकता है. वैसे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यहां लीग मैच में पिच बल्लेबाजों की मददगार थी. भारतीय टीम के सभी 15 खिलाड़ियों ने अभ्यास किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू