खेल की खबरें | कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस विम्बलडन महिला युगल चैंपियन बनीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन महिला युगल के फाइनल में हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।
लंदन, 13 जुलाई वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने रविवार को विम्बलडन महिला युगल के फाइनल में हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।
कुदेरमेटोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी है जबकि मेर्टेंस का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम और दूसरा विम्बलडन युगल खिताब है।
कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रही।
कुदेरमेटोवा ने कहा, ‘‘मैं वह (2021) फाइनल हार गई थी और वह बहुत निराशाजनक था। आज मैंने खुद से कहा था कि मुझे यह खिताब चाहिये। और अब यह मेरा है।’’
हसीह ने तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ विम्बलडन युगल का खिताब चार बार जीता है।
ओस्टापेंको ने 2017 का फ्रेंच ओपन एकल खिताब जीता था और पिछले साल ल्यूडमिला किचेनोक के साथ अमेरिकी ओपन जीतने के बाद वह अपना दूसरा बड़ा युगल खिताब जीतना चाह रही थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

