एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | केआरएन हीट के आईपीओ को पहले दिन 23.73 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री खुलने के कुछ ही मिनटों में पूर्ण अभिदान मिल गया। पहले दिन कंपनी के आईपीओ को कुल मिलाकर 23.73 गुना अभिदान मिला।

जरुरी जानकारी | केआरएन हीट के आईपीओ को पहले दिन 23.73 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री खुलने के कुछ ही मिनटों में पूर्ण अभिदान मिल गया। पहले दिन कंपनी के आईपीओ को कुल मिलाकर 23.73 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, केआरएन हीट के आईपीओ के लिए प्रस्तावित 1,09,93,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 26,08,36,485 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड में 52.73 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 23.74 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 1.43 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 100 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

केआरएन हीट का 342 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ में 1,55,43,000 इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। इससे मूल्य दायरे की ऊपरी सीमा पर 342 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

निर्गम से प्राप्त राशि में से 242.5 करोड़ रुपये का उपयोग राजस्थान के अलवर के नीमराणा में एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी केआरएन एचवीएसी प्रोडक्ट्स में निवेश के लिए किया जाएगा तथा शेष धनराशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).