एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन का आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने अपने 342 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 209-220 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

जरुरी जानकारी | केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन का आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 20 सितंबर केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने अपने 342 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 209-220 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ का मकसद कंपनी की विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाना है।

कंपनी ने घोषणा की कि आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 सितंबर को बोली लगा पाएंगे।

राजस्थान स्थित यह कंपनी ‘हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग’ और ‘रेफ्रिजरेशन’ (प्रशीतन) उद्योग के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के ‘हीट एक्सचेंजर्स’ बनाती है।

दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 1,55,43,000 के ताजा शेयर शामिल है। इसकी कुल कीमत 342 करोड़ रुपये बैठती है।

कंपनी ने आईपीओ पूर्व नियोजन चक्र में 9.54 करोड़ रुपये जुटाने की पिछले महीने घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).