जरुरी जानकारी | के पी सिंह ने डीएलएफ में अपने बचे हुए शेयर 731 करोड़ रुपये में बेचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरबपति कारोबारी के पी सिंह ने रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ में अपनी बची हुई सारी हिस्सेदारी करीब 731 करोड़ रुपये में बेच दी है।

नयी दिल्ली, एक अगस्त अरबपति कारोबारी के पी सिंह ने रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ में अपनी बची हुई सारी हिस्सेदारी करीब 731 करोड़ रुपये में बेच दी है।

शेयर बाजार बीएसई में थोक सौदों के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, डीएलएफ के प्रवर्तकों में शामिल कुशल पाल सिंह ने अपने 1,44,95,360 शेयर यानी 0.59 प्रतिशत हिस्सेदारी 504.21 रुपये के भाव पर बेच दिए। इस तरह इस सौदे का कुल मूल्य 731 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि जून, 2020 में कंपनी के मानद चेयरमैन बनाए गए सिंह ने डीएलएफ में अपने बचे हुए शेयरों को भी किस वजह से बेचने का फैसला किया। फिलहाल डीएलएफ की बागडोर उनके बेटे राजीव सिंह के पास है।

जून, 2020 में के पी सिंह करीब छह दशकों तक रियल एस्टेट कंपनी की कमान संभालने के बाद चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके लंबे कार्यकाल में डीएलएफ देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी के रूप में उभरकर सामने आई।

मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार बंद होने पर डीएलएफ का बाजार पूंजीकरण 1,23,691 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\