देश की खबरें | कोवोवैक्स को 12-17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की मंजूरी की सिफारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की अनुमति (ईयूए) देने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मार्च देश के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को 12 से 17 साल के बच्चों के लिए आपात उपयोग की अनुमति (ईयूए) देने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 28 दिसंबर को वयस्कों में आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को स्वीकृति दी थी। इसे अभी देश के टीकाकरण अभियान में शामिल नहीं किया गया है।

एसआईआई में सरकारी और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने डीसीजीआई को एक आवेदन 21 फरवरी को दिया था और 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स के लिहाज से ईयूए मांगी थी।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को एसआईआई के आवेदन पर विचार-विमर्श किया और कोवोवैक्स को ईयूए देने की सिफारिश की। डीसीजीआई को मंजूरी के लिए सिफारिश भेजी जाएगी।

समझा जाता है कि ईयूए के आवेदन में सिंह ने कहा है कि 12 से 17 साल के करीब 2,700 बच्चों पर किये गये दो अध्ययन के आंकड़े दिखाते हैं कि कोवोवैक्स बहुत प्रभावी, प्रतिरक्षा जनक और सुरक्षित है।

सिंह के हवाले से एक सूत्र ने कहा, ‘‘यह मंजूरी न केवल हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होगी और दुनिया के लिए भारत में उत्पादन करने की हमारे प्रधानमंत्री की सोच को साकार करेगी। हमारे सीईओ आदर सी पूनावाला के विचारों के अनुरूप हमें विश्वास है कि कोवोवैक्स हमारे देश और दुनिया के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दुनिया में हमारे तिरंगा को ऊंचा रखेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान