देश की खबरें | कोविंद विनम्रता एवं बड़प्पन के प्रतीक हैं: नायडू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वो विनम्रता एवं बड़प्पन के प्रतीक हैं।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर शनिवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वो विनम्रता एवं बड़प्पन के प्रतीक हैं।
कोविंद ने 2017 में राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में कोविंद के तीन साल के कार्यकाल में कई अहम घटनाएं हुईं।
नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘वह बड़प्पन एवं विनम्रता के गुणों के प्रतीक हैं और उन्होंने भारत के राष्ट्रपति पद की गरिमा बढ़ाई है।’’
यह भी पढ़े | बिहार राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने कहा- पार्टी ने सभी वर्गो ख्याल रखा है, आगे भी रखेगी.
उन्होंने कहा कि कोविंद की गर्मजोशी और उनका दयालु स्वभाव सभी के दिलों को छू लेता है।
उन्होंने कहा, ‘‘देश के विकास के लिए उनके साथ पिछले तीन साल से मिलकर काम करना शानदार अनुभव रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)