जरुरी जानकारी | कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन परिसर में यह एसबीआई की पहली शाखा है।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन परिसर में यह एसबीआई की पहली शाखा है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार एसबीआई की शाखा में पहले ग्राहक स्वयं राष्ट्रपति कोविंद रहे। उनका खाता खोलने के बाद बैंक ने उन्हें पासबुक भी दी।

इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशन राव और एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा मौजूद थे।

इस शाखा की कुछ महत्वपूर्ण खूबियों के तहत इसमें विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह डिजिटलीकरण की नीति अपनाई गई है।

इस शाखा में एक छत के नीचे सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह शाखा नवीनतम डिजिटल सुविधाओं मसलन वीडियो केवाईसी, ऑटोमेटेड नकद जमा एवं निकासी मशीन और पासबुक प्रिटिंग मशीन से लैस है।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित इस शाखा का इस्तेमाल वे लोग भी कर सकेंगे जो राष्ट्रपति एस्टेट के निवासी नहीं हैं।

एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू