देश की खबरें | अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर कोविड रोगी ने आत्महत्या की: सीएमओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज (एमएमसी) में कोविड-19 का इलाज करा रहे 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से जिले के बगराजपुर इलाके में स्थित अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 14 जनवरी मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज (एमएमसी) में कोविड-19 का इलाज करा रहे 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से जिले के बगराजपुर इलाके में स्थित अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

एमएसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण चोपड़ा ने कहा कि राजकुमार नामक व्यक्ति को कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसका कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

अस्पताल के कोविड वार्ड के कर्मचारियों ने आज उसे उसकी जगह पर नहीं पाया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि वह अस्पताल के सुनसान हिस्से में मृत मिला। अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर उसने जान दे दी।

राजकुमार की मौत के बारे में पता चलने के बाद उसके परिवार के गुस्साए सदस्य वहां आ गए और अस्पताल में प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने के चलते उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रोगी की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now