देश की खबरें | मध्य प्रदेश की जेलों में अब कोविड-19 जांच के बाद मिलेगा नये कैदियों को प्रवेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश की रायसेन जिले स्थित बरेली उप जेल में 64 कैदियों एवं तीन जेल प्रहरियों सहित 67 लोग सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 21 जुलाई मध्य प्रदेश की रायसेन जिले स्थित बरेली उप जेल में 64 कैदियों एवं तीन जेल प्रहरियों सहित 67 लोग सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी जेलों में कोविड-19 जांच के बाद ही नये कैदियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | Eid al-Adha 2020: जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का ऐलान, एक अगस्‍त को मनाया जाएगा ईद-उल-अजहा का त्योहार.

प्रदेश सरकार ने बरेली उप जेल के जेलर विनय गढ़वाल को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है।

रायसेन जिले स्थित बरेली कस्बे के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बरेली उप जेल में 64 कैदी और तीन कर्मचारियों सहित कुल 67 लोग सोमवार रात को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 2261 नए मामले पाए गए: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि संदेह है कि नए भर्ती कैदियों से जेल में संक्रमण फैला।

अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदियों में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद रविवार को उनके नमूने जांच हेतु लिए गये थे।

इसी बीच, मध्य प्रदेश के जेल मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘‘रायसेन की बरेली जेल एक छोटी जेल है। रायसेन जेल में कोरोना वायरस संक्रमित कैदियों में से 41 को विदिशा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो कैदी गंभीर संक्रमित हैं, उन्हें भोपाल शिफ्ट करने की व्यवस्था कर रहे हैं।’’

मिश्रा ने बताया, ‘‘बरेली उप जेल में ही कोविड-19 केन्द्र बना रहे हैं और अन्य कोरोना वायरस संक्रमित कैदियों को उसी जेल में ही पृथक-वास करा दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बरेली उप जेल के जेलर विनय गढ़वाल को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’’

मिश्रा ने बताया, ‘‘अब हम प्रदेश की सभी जेलों में ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि जेल में प्रवेश से पहले हरेक नये कैदी की कोविड-19 की जांच होगी। इस जांच के बाद ही कैदियों को जेलों में प्रवेश दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\