देश की खबरें | कोविड-19: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका अस्पतालों में पृथकवास के लिए बिस्तरों की व्यवस्था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई वृद्धि के बीच ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महानगरपालिका द्वारा संचालित अस्पतालों में पृथकवास के लिए 15 बिस्तर तैयार रखे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 12 जून महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई वृद्धि के बीच ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महानगरपालिका द्वारा संचालित अस्पतालों में पृथकवास के लिए 15 बिस्तर तैयार रखे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 107 नए मामले सामने आए, जिससे इस वर्ष अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,700 हो गई।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत भी दर्ज की गई, जिससे जनवरी से अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 21 हो गई।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नए मामलों में से मुंबई में 34, ठाणे जिले में एक, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में सात, नवी मुंबई में पांच, कल्याण महानगरपालिका क्षेत्र में एक, पुणे जिले में चार, पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में 44, पिंपरी चिंचवड़ में सात, सांगली में एक, सांगली महानगरपालिका में दो और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में एक मामला दर्ज किया गया है।

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त अभिनव गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 की तैयारियों के तहत पृथकवास के लिए बाई रुक्मिणीबाई अस्पताल में 10 और शास्त्री नगर अस्पताल में पांच बिस्तर तैयार रखे गए हैं।

उन्होंने कहा, "लोगों को लक्षणों के बारे में तुरंत सूचना देनी चाहिए और घबराना नहीं चाहिए।"

मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर गोयल ने बताया कि नगर मुख्यालय में सातों दिन, 24 घंटे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय है जिसमें उपायुक्त स्तर के अधिकारी रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान