विदेश की खबरें | अमेरिका के मूल समुदायों तक पहुंचा कोविड-19 का टीका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघीय सरकार की इंडियन हेल्थ सर्विस (आईएचएस) द्वारा बड़े पैमाने पर एक ‘लॉजिस्टिक ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य देश भर में संप्रभु स्वदेशी राष्ट्र क्लीनिक और ‘ऑफ-रिज़र्वेशन नैटिक’ अमेरिकियों की सेवा करने वाले शहरी क्लीनिकों के स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का टीकाकरण करना है।

संघीय सरकार की इंडियन हेल्थ सर्विस (आईएचएस) द्वारा बड़े पैमाने पर एक ‘लॉजिस्टिक ऑपरेशन’ चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य देश भर में संप्रभु स्वदेशी राष्ट्र क्लीनिक और ‘ऑफ-रिज़र्वेशन नैटिक’ अमेरिकियों की सेवा करने वाले शहरी क्लीनिकों के स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का टीकाकरण करना है।

एजेंसी ने शुरुआत में ‘फाइजर’ और जर्मनी की कम्पनी ‘बायोएनटेक’ के 22,000 टीकों को इस अभियान के लिए अनुमति दी है, जो एरिजोना के नवाजो नेशन तथा न्यू मैक्सिको के विशाल हिस्सों और फीनिक्स जैसे शहरी स्थानों पर वितरण केन्द्रों पर सोमवार को पहुंचे, जहां मूल समुदायाों के अमेरिकियों की देखभाल करने वाले सैकड़ों स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को टीका लगाया गया।

लेकिन कई जनजातियों ने राज्य स्वास्थ्य एजेंसियों के माध्यम से टीका वितरण का अलग मार्ग चुना, जो कई मामलों में जनजातीय समुदायों के साथ अधिक स्थायी और भरोसेमंद संबंध स्थापित करते हैं।

यहां ‘एकोमा पेब्लो’ जैसी छोटी जनजातियों का टीकाकरण किया जा रहा है, जो न्यू मैक्सिको रेगिस्तान में अपने ‘‘स्काई सिटी’’ के लिए जाना जाता है।

वहीं, वाशिंगटन राज्य प्रायद्वीप पर बसे 5,000 सदस्यों की एक जनजाति,‘लूमी नेशन’ में भी 300 खुराक के साथ बृहस्पतिवार को टीकाकरण शुरू किया गया।

‘लूमी नेशन’ के एक सदस्य और जन स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक निदेशक डॉ. डकोटा लेन ने टीकाकरण पर कहा, ‘‘ हम इतने खुश हैं कि मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।’’वह स्वयं टीकाकरण के लिए लाइन में खड़े थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास