देश की खबरें | कोविड-19: गोवा में तीन दिन का लॉकडाउन, भारी संख्या में पुलिस तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू तीन दिन के लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोकने के वास्ते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

पणजी, 17 जुलाई गोवा में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लागू तीन दिन के लॉकडाउन के पहले दिन सड़कों पर लोगों की अनावश्यक आवाजाही को रोकने के वास्ते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

गोवा में अभी तक कोविड-19 के 3,108 मामले सामने आ चुके हैं और 19 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | बदल रहा है मध्य प्रदेश में सियासत का अंदाज, दल-बदल का दौर तेज.

लगातार एक सप्ताह तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने गैर जरूरी सेवाओं पर रोक लगाने का निर्णय लिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी तक लॉकडाउन उल्लंघन के ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। कुछ छिटपुट घटनाओं में पुलिस ने लोगों से घरों के भीतर रहने का आग्रह किया।”

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा-वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री की गलतियों ने देश को कमजोर किया.

उद्योग समेत आवश्यक सेवाओं को लॉकडाउन से छूट दी गई है।

राज्य सरकार ने 10 अगस्त तक प्रतिदिन रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की घोषणा भी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\