देश की खबरें | कोविड-19 : बढ़ते साप्ताहिक संक्रमण दर एवं मौतों को लेकर सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और मिजोरम को पत्र लिखकर कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए ‘जांच- पता लगाना- उपचार करना- टीका लगाना- कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने’ की नीति के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और मिजोरम को पत्र लिखकर कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण के लिए ‘जांच- पता लगाना- उपचार करना- टीका लगाना- कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने’ की नीति के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

कुछ जिलों में संक्रमण के बढ़ते मामलों, साप्ताहिक संक्रमण दर और साप्ताहिक मृत्यु के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

नए ओमीक्रोन स्वरूप को देखते हुए सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 27 नवंबर को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को कहा कि सभी राज्यों को सलाह दी गई है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर रखें, उभरते हॉटस्पॉट की निगरानी करें, संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का तुरंत पता लगाएं। साथ ही सभी संक्रमित नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने, मामलों की तुरंत पहचान करने और स्वास्थ्य ढांचे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि कर्नाटक में तीन दिसंबर तक एक महीने के अंदर 8073 नए मामले सामने आए हैं।

भूषण ने बताया कि यह भी गौर करना महत्वपूर्ण है कि राज्य में साप्ताहिक नए मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है जो 26 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1664 नए मामलों से बढ़कर तीन दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 2272 तक पहुंच गया है। इसी दौरान साप्ताहिक मौतों की संख्या 22 से बढ़कर 29 हो गई।

पत्र में बताया गया है कि केरल में तीन दिसंबर तक एक महीने में 1,71,521 नए मामले सामने आए जो कि पिछले महीने देश में नए मामलों का 55.8 फीसदी है।

भूषण ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीन दिसंबर तक 4806 नए मामले सामने आए और कठुआ, जम्मू, गांदेरबल और बारामूला में पिछले हफ्ते की तुलना में नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

इस अवधि में तमिलनाडु में 23,764 नए मामले सामने आए हैं। भूषण ने बताया कि ओडिशा में इस अवधि के दौरान 7445 नए मामले सामने आए हैं। मिजोरम में चार दिसंबर तक एक महीने के अंदर 12,562 नए मामले सामने आए हैं।

उनहोंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कोविड-19 के खिलाफ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक सहयोग मुहैया कराता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\