कोविड-19: तमिलनाडु सरकार ने हल्के लक्षण वाले मरीजों का घर पर इलाज करने की अनुमति दी
इसके लिए अलग दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
चेन्नई, पांच मई तमिलनाडु सरकार ने उन लोगों का इलाज घर पर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जो जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित तो पाए गए हैं लेकिन उनमें इस बीमारी के बहुत ही मामूली लक्षण हैं।
इसके लिए अलग दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
एक सरकारी आदेश के अनुसार , जन-स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशक के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित उन लोगों को घर पर ही पृथक-वास में रख कर उनका इलाज किया जाए जिनमें कोविड-19 के बहुत ही मामूली लक्षण हों।
आदेश के अनुसार, घर पर इलाज के लिए चिकित्सा अधिकारी द्वारा यह प्रमाणित किया जाना जरूरी है कि व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित तो है लेकिन उसमें इस बीमारी के लक्षण बहुत ही मामूली हैं।
इन लोगों के पास घर पर एकांत-वास और घरवालों के लिए पृथक-वास की व्यवस्था होनी चाहिए।
आदेश में कहा गया है कि यदि गंभीर लक्षण जैसे लगातार खांसी, सीने में दर्द, लगातार बुखार, सांस लेने में कठिनाई, मानसिक भ्रम, दौरे आदि महसूस हों तो पीड़ित को तुरंत चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

