विदेश की खबरें | कोविड-19: श्रीलंका ने मछली बाजार बंद किया, कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार ने कोलंबो के कुछ हिस्सों में और राजधानी के बाहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। दरअसल, पश्चिमी प्रांत के कम से कम छह गांवों में इस महीने कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आये थे। कोलंबो भी पश्चिमी प्रांत में ही पड़ता है।

सरकार ने कोलंबो के कुछ हिस्सों में और राजधानी के बाहर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। दरअसल, पश्चिमी प्रांत के कम से कम छह गांवों में इस महीने कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आये थे। कोलंबो भी पश्चिमी प्रांत में ही पड़ता है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने 49 व्यापारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद देश के मुख्य मछली बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में सैकड़ों अन्य व्यापारियों के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

देश में बृहस्पतिवार तक 2,510 मामले एक वस्त्र फैक्टरी से संबद्ध रहे हैं और अधिकारियों ने पिछले दो महीनों में प्रथम सामुदायिक संक्रमण के रूप में इसकी पहचान की है।

स्कूल और मुख्य सरकारी कार्यालय बंद हैं, लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है और सार्वजनिक वाहनों का परिचालन भी बंद रखा गया है।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

श्रीलंका में मार्च से अब तक संक्रमण के कुल 5,811 मामले सामने आये हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी