COVID-19: थाईलैंड के 6 नागरिकों को अस्पताल से मिली छुट्टी, वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में भेजा गया चेन्नई जेल
वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोरोना वायरस से संक्रमित थाईलैंड के छह नागरिकों को स्वस्थ होने के बाद यहां अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्होंने बताया कि सभी को सोमवार रात में पुलिस सुरक्षा के बीच पुजहल जेल भेजा गया. भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
इरोड (तमिलनाडु), 28 अप्रैल: वीजा संबंधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित थाईलैंड (Thailand) के छह नागरिकों को स्वस्थ होने के बाद यहां अस्पताल से छुट्टी मिल गई. पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों को चेन्नई की पुजहल जेल में भेजा गया है. इन्हें जिले के पेरूनदुरई आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से छुट्टी मिली थी.
उन्होंने बताया कि सभी को सोमवार रात में पुलिस सुरक्षा के बीच पुजहल जेल भेजा गया. भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. अस्पताल के पृथक वार्ड के बाहर भी पुलिस कर्मी तैनात रखे गए थे. स्थानीय तहसीलदार की शिकायत के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया. थाईलैंड के इन नागरिकों के पास पर्यटक वीजा है और ये कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद भी इस्लामिक उपदेश के कार्य में लगे थे.
यह भी पढ़ें: COVID-19 लॉकडाउन के दौरान केरल में पुलिसकर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर केक पहुंचाकर लोगों की कर रहे हैं मदद
थाईलैंड के सात नागरिकों का एक समूह यहां तीन सप्ताह पहले आया था और कोल्लमपलयम आवासीय इकाई परिसर में रूका था और उपदेश के काम में लगा था. इनमें से एक की मौत गुर्दे संबंधी शिकायतों की वजह से कोयंबटूर (Coimbatore) के एक सरकारी अस्पताल में हो गई थी. इसके बाद बाकी छह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

