एजेंसी न्यूज

दिल्ली स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के 6 और कर्मी COVID-19 से संक्रमित

दिल्ली स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यूनिट के कुल 52 सैनिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी (55) की मौत हो गई थी.

दिल्ली स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के 6 और कर्मी COVID-19 से संक्रमित
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

दिल्ली (Delhi) स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यूनिट के कुल 52 सैनिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने बताया कि ये सभी मयूर विहार फेज-3 में स्थित अर्द्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के कर्मी हैं. बटालियन के 46 कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने और एक सैनिक की मौत होने के कारण इसे पहले ही सील किया जा चुका है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 89 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से छह में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए सभी सैनिकों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 72 पहुंचा, मरीजों की संख्या 1,500 के पार पहुंची

गौरतलब है कि मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी (55) की मौत हो गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).