देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र के बीड में दुकानदारों की होगी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के वाहकों की पहचान के लिए मंगलवार से दुकानदारों, सब्जी और दूध विक्रेताओं तथा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की त्वरित एंटीजन जांच शुरू की है।
औरंगाबाद, 18 अगस्त महाराष्ट्र के बीड जिले में प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के वाहकों की पहचान के लिए मंगलवार से दुकानदारों, सब्जी और दूध विक्रेताओं तथा पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की त्वरित एंटीजन जांच शुरू की है।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया रेन अलर्ट.
बीड के जिलाधिकारी राहुल रेखावर ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जिले के केज, अम्बेजोगई, माजलगांव, अष्टि और परली क्षेत्रों में जांच प्रक्रिया संपन्न करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि जांच प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगी।
उन्होंने कहा कि दुकानदारों, फल एवं सब्जी विक्रेताओं, दूध विक्रेताओं तथा बैंक और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए दुकानदारों को पहले से समय बता कर बुलाया जाएगा और तीन दिन तक दुकानें बंद रहेंगी।
स्थानीय निकाय प्रशासन इस प्रक्रिया में सहयोग करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)