देश की खबरें | कोविड-19: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 71 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई जिसके बाद केंद्र शासित क्षेत्र में इस खतरनाक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 71 हो गई।
श्रीनगर/जम्मू, 18 जून जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई जिसके बाद केंद्र शासित क्षेत्र में इस खतरनाक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 71 हो गई।
अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कश्मीर घाटी में पांच लोगों की मौत हुई जबकि जम्मू क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई। घाटी में सभी पांच लोगों की मौत एसएमएचएस अस्पताल में हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में बारामूला के 70 साल का एक व्यक्ति, बटमालू के 65 साल का एक व्यक्ति, बडगाम के 70 साल का एक व्यक्ति शामिल है। सभी की मौत बुधवार रात में हुई। वहीं श्रीनगर के नवा बाजार क्षेत्र के 80 साल के एक व्यक्ति और शोपियां के 65 साल के एक व्यक्ति की मौत बृहस्पितवार सुबह में हुई।
उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पहले से उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: झारखंड में तंबाकू पर लगा बैन, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर होगी कानूनी कार्रवाई.
इसी बीच जम्मू शहर में दो और लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 65 साल का एक व्यक्ति दिल्ली से अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ लौटे थे। उनकी मौत बुधवार रात में सरकारी चिकित्सा कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में हो गई।
उनका ताल्लुक जम्मू शहर के तलाब तिल्लो पट्टी के बोहरी क्षेत्र से था। उनका परिवार एक होटल में भुगतान करके प्रशासनिक पृथकवास में रह रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि अखनूर तहसील के रहने वाले 68 वर्षीय एक और व्यक्ति की मौत जीएमसी जम्मू में हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और अस्पताल के पृथक वार्ड में रह रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)