देश की खबरें | देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 62.93 प्रतिशत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लिए केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई, इसका प्रभावी ढंग से प्रबंधन और समय पर इलाज से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लिए केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा की गई समन्वित कार्रवाई, इसका प्रभावी ढंग से प्रबंधन और समय पर इलाज से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि आज की तारीख में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 2,42,362 अधिक हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी आज बीजेपी में शामिल हुए : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने बताया, ‘‘स्वस्थ होने की दर सुधर कर 62.93 प्रतिशत हो गई है।’’

उसने बताया, ‘‘चौतरफा प्रयासों के कारण अधिक से अधिक लोग स्वस्थ हो रहे है।’’

यह भी पढ़े | राजस्थान संकट पर बोले कपिल सिब्बल, क्या हम उस वक्त जागेंगे जब अस्तबल से सारे घोड़े निकल जाएंगे.

देश में इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित 2,92,258 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में कुल 19,235 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए है। रविवार को कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,34,620 हो गई।

इस बीच देश में रविवार को कोरोना वायरस के 28,637 और मामले सामने आये है जिससे देश में मामलों की कुल संख्या 8,49,553 पहुंच गई है।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के अनुसार देश में इस बीमारी से 551 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 22,674 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\