देश की खबरें | देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक मामले, 2,263 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है जहां एक दिन में रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है जहां एक दिन में रिकॉर्ड 3.32 लाख से अधिक नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 3,32,730 नये मामले दर्ज किए गए।
वहीं, 24,28,616 लोग अब भी इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 14.93 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 83.92 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार 1,36,48,519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर और घटकर 1.15 प्रतिशत हो गई है।
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वहीं, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए। 19 अप्रैल को भारत 1.50 करोड़ के गंभीर आंकड़े को पार कर गया।
आईसीएमआर के मुताबिक, 22 अप्रैल तक 27,44,45,653 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 17,40,550 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच की गई।
मृतकों में से सर्वाधिक 568 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। इसके बाद दिल्ली में 306, छत्तीसगढ़ में 207, उत्तर प्रदेश में 195, गुजरात में 137, कर्नाटक में 123 और झारखंड में 106 लोगों की मौत हुई।
देश में अब तक हुई 1,86,920 मौत में से सबसे ज्यादा 62,479 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 13,885 मौत कर्नाटक में, 13,317 मौत तमिलनाडु में, 13,193 मौत दिल्ली में, 10,766 मौत पश्चिम बंगाल में, 10,541 मौत उत्तर प्रदेश में, 8,189 मौत पंजाब में और 7,541 मौत आंध्र प्रदेश में हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

