देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के रिकार्ड 3012 नये मामले

देहरादून, 20 अप्रैल उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3012 नये मामले सामने आये।

इससे पहले 17 अप्रैल को प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 2757 नये मामले सामने आये थे।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के इन नये मामलों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 129205 हो गई है।

इसके अलावा, संक्रमण से पीड़ित 27 अन्य मरीजों ने दम भी तोड़ दिया जिससे प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1919 हो गया।

प्रदेश में सर्वाधिक 999 कोविड-19 मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 796, नैनीताल में 258, उधम सिंह नगर में 565, टिहरी में 137, पौडी में 80, अल्मोडा में 66 मरीज सामने आए।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 21014 है जबकि 103633 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

दीप्ति अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)