विदेश की खबरें | कोविड-19: सर्बिया में लॉकडाउन पर विरोध- प्रदर्शन, 71 गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस निदेशक व्लादिमीर रेबिक ने कहा कि शुक्रवार की शाम को सैकड़ों लोगों ने बेलग्राद शहर के बीच में स्थित संसद भवन में घुसने का प्रयास किया जिसके बाद हुई झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

सप्ताह की शुरुआत में इसी प्रकार झड़प दो बार हुई थी।

पहली बार विरोध प्रदर्शन तब हुए थे जब कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि को देखते हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने सप्ताहांत में कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

सर्बिया में बहुत से लोगों का आरोप है कि वुसिक और उनकी सरकार ने सत्ता पर अपनी पकड़ कायम रखने के लिए 21 जून को संसदीय चुनाव कराने के चलते संक्रमण मामलों में वृद्धि पर ध्यान नहीं दिया।

वुसिक ने इसका खंडन किया है। हालांकि अधिकारियों ने चुनाव से पहले पाबंदियों में ढील दी थी।

सर्बिया में मार्च से अब तक कोविड-19 के 17,300 मामले सामने आ चुके हैं और 352 मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\