देश की खबरें | ज्यादा से ज्यादा संख्या में किए जाएं कोविड-19 जांच : योगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 जांच किए जाने पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि जितने ज्यादा जांच किए जाएंगे, इस महामारी के प्रसार पर उतना ही बेहतर नियंत्रण हो सकेगा।
लखनऊ, 13 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 जांच किए जाने पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि जितने ज्यादा जांच किए जाएंगे, इस महामारी के प्रसार पर उतना ही बेहतर नियंत्रण हो सकेगा।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के जांच की संख्या प्रतिदिन 75 लाख से अधिक होने पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि निरन्तर अधिक से अधिक जांच किये जाएं।
उन्होंने कहा, "जितने अधिक जांच किये जाएंगे, कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।"
योगी ने कहा कि कोविड-19 के प्रति जागरुकता के लिए पुलिस और प्रशासन मिलकर जन संबोधन प्रणाली के जरिए अभियान चलाएं। लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरुक करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव और उपचार की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन को बढ़ाये जाने की जरूरत है। इसके मद्देनजर चिकित्सकों, पैरामेडिक्स तथा अन्य चिकित्सा कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर नगर और मेरठ में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनपद लखनऊ में कोविड-19 अस्पताल बनाये गये सभी निजी अस्पतालों द्वारा संक्रमित मरीजों के लिए मानक के अनुरूप स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

