एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तलोजा जेल में कोविड-19 से कैदी की मौत, परिवार ने लापरवाही का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुम्बई के तलोजा जेल में 22 वर्षीय विचाराधीन कैदी की कोविड-19 की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जेल प्राधिकारियों की लापरवाही की वजह से कैदी की मौत हुई।

देश की खबरें | तलोजा जेल में कोविड-19 से कैदी की मौत, परिवार ने लापरवाही का लगाया आरोप

मुंबई, सात मई नवी मुम्बई के तलोजा जेल में 22 वर्षीय विचाराधीन कैदी की कोविड-19 की वजह से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि जेल प्राधिकारियों की लापरवाही की वजह से कैदी की मौत हुई।

जेल अधिकारी ने बताया कि मृत कैदी की पहचान विशाल आनंद दसारी के तौर पर की गई है और बुधवार सुबह मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दसारी को पहले 30 अप्रैल को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

अधिकारी के मुताबिक, दसारी बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के मामले में वर्ष 2018 से ही जेल में था।

दसारी के रिश्तेदार अनीश भारती ने कहा,‘‘ परिवार के सदस्यों ने जब दसारी को फोन किया तब भी वह गले में दर्द और बेचैनी की शिकायत कर रहा था लेकिन जेल प्राधिकारियों ने उसे नजरअंदाज किया। उन्हें कैदियों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है।’’

जेल के सूत्रों ने बताया कि इस बीच, तलोजा जेल का एक और कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और उसे सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक अन्य कैदी को जेल में ही पृथक कर दिया गया है। उसमें बीमारी के लक्षण नहीं हैं।

तलोजा जेल के अधीक्षक कौस्तुभ कुर्लेकर ने दसारी की कोविड-19 के कारण हुई मौत और एक अन्य कैदी को संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की पुष्टि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).