एजेंसी न्यूज

कोविड-19: कर्नाटक में कल से प्लाज्मा थेरेपी से किया जा सकता है मरीजों का इलाज

उन्होंने कहा, ‘‘ प्लाज्मा थेरेपी के लिए हमें अनुमति मिल गई है। इसके लिए किसी विशेष मंजूरी की जरूरत नहीं है.... हम कल से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। दानदाता भी इसके लिए राजी हो गया है।’’

कोविड-19: कर्नाटक में कल से प्लाज्मा थेरेपी से किया जा सकता है मरीजों का इलाज
जमात

बेंगलुरु, 24 अप्रैल कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज शनिवार से प्लाज्मा थेरेपी से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्लाज्मा थेरेपी के लिए हमें अनुमति मिल गई है। इसके लिए किसी विशेष मंजूरी की जरूरत नहीं है.... हम कल से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। दानदाता भी इसके लिए राजी हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि ‘कान्वैलेसन्ट प्लाज्मा थेरेपी’ केवल उन मरीजों के लिए है जो गंभीर हालत में हैं, आईसीयू में हैं या वेंटिलेटर पर हैं।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी पांच मरीज आईसीयू में हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की सभी राज्यों के चिकित्सा शिक्षा मंत्रियोंौके साथ हुई बैठक में शामिल हुए सुधाकर ने कहा कि मंत्री ने कोविड-19 से निपटने के लिए कर्नाटक द्वारा उठाए कदमों की सराहना की और उन्हें दूसरे राज्यों के साथ साझा करने को भी कहा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि कोविड-19 तीन मई या मई अंत तक खत्म नहीं होगा, बाकी वायरस की तरह यह भी मौजूद रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).