देश की खबरें | कोविड-19 मरीजों को घरों में पृथक-वास में भेजने के बजाय अस्पताल में भर्ती किया जाए: तमिलनाडु सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में इजाफे की वजह चिह्नित करने के लिए राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों एवं डॉक्टरों को इस संक्रमण के मरीजों को घर में पृथक-वास में भेजने के बजाय अस्पतालों में भर्ती करवाने की सलाह दी।

चेन्नई, 30 जुलाई तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में इजाफे की वजह चिह्नित करने के लिए राज्य सरकार ने संबंधित अधिकारियों एवं डॉक्टरों को इस संक्रमण के मरीजों को घर में पृथक-वास में भेजने के बजाय अस्पतालों में भर्ती करवाने की सलाह दी।

मेडिकल एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने भी नये मामलों में वृद्धि के सटीक कारणों की पहचान के लिए कदम उठाए हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ 28 जुलाई को राज्य में 1756 नये मामले आये और कल ही ये बढ़कर 1859 हो गये... यानी नयों मामलों में 103 की वृद्धि हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में एक महीने से अधिक समय से नये मामलों में गिरावट का रूख नजर आ रहा था लेकिन यह पहली बार है कि इनमें वृद्धि हुई है। ’’

मंत्री ने कहा कि चेन्नई, कन्याकुमारी, कोयंबटूर, इरोड और कुड्डालोर जैसे जिलों में नये मामलों में इजाफा देखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री (एम के स्टालिन) ने संक्रमण में बढ़ोत्तरी के कारणों के बारे में पूछा ... हम मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने संबंधित अधिकारियों एवं अस्पतालों को उन मरीजों को घर में पृथक-वास में भेजने के बजाय भर्ती करवाने की सलाह दी, जो संक्रमित पाये गये हैं । हमने उनके संपर्कों की निगरानी की भी सलाह दी है। ’’

सुब्रमण्यम का मानना था कि केरल में नये मामलों में वृद्धि का एक संभावित कारण मरीजों द्वारा अस्पताल में भर्ती के बजाय घर में पृथक-वास को वरीयता देना हो सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों द्वारा मास्क नहीं पहनने व सामाजिक दूरी के मानदंडों पर अमल में लापरवाही जैसे कारणों को भी जिम्मेदार ठहराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान