देश की खबरें | ठाणे में अस्पताल से कोविड-19 मरीज 'गायब', जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में एक अस्पताल से 72 वर्षीय एक कोविड-19 रोगी लापता हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ठाणे, सात जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे में एक अस्पताल से 72 वर्षीय एक कोविड-19 रोगी लापता हो गया। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के पीआरओ संदीप मालावली ने मंगलवार को कहा कि नगर निगम ने इस घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई है।

यह भी पढ़े | Sarkari Naukri: महाराष्ट्र पुलिस में निकलेगी बंपर भर्ती, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने किया ऐलान.

1,000 बिस्तर वाले इस कोविड-19 अस्पताल का हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उद्घाटन किया था।

लापता मरीज के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि उसे 29 जून की रात को ठाणे के सिविल अस्पताल से इस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के लद्दाख में 36 नए मामले पाए गए, 24 हुए ठीक: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने दावा किया कि एक जुलाई को, अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि मरीज की हालत में सुधार हो रहा था।

उन्होंने बताया कि जब परिवार के सदस्यों को 5 जुलाई को फिर से अस्पताल बुलाया गया तब उन्हें बताया गया कि वृद्ध मरीज अपने बिस्तर से लापता है।

पांच जुलाई को कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

इस बीच, ठाणे शहर के भाजपा अध्यक्ष और एमएलसी निरंजन दावखरे और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन का दौरा किया और अस्पताल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू