देश की खबरें | मुरादाबाद में अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर कोविड-19 के मरीज ने की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के एक अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुरादाबाद, 29 अगस्त उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के एक अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय मरीज एक बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक था और उसे 25 अगस्त को तीर्थंकर विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार की रात वह अस्पताल की छठी मंजिल से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीन कुमार ने कहा कि सीसीटीवी की एक तस्वीर में मरीज अस्पताल की छठी मंजिल से कूदता नजर आ रहा है। कुमार ने कहा कि भूतल पर गिरने के बाद वह मृत पाया गया।

कुमार ने कहा कि पुलिस ने उसके कमरे को सील कर दिया है और जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़े | WhatsApp-BJP Nexus: राहुल गांधी बोले- भारत में पेमेंट प्लेटफॉर्म बनना चाहता है व्हाट्सएप, बीजेपी के साथ है साठगांठ.

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लगता है।

वहीं बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “मुरादाबाद के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित बैंक प्रबंधक की खुदकुशी भयावह और दर्दनाक है, जिसने सरकार और अस्पताल अधिकारियों की आपराधिक लापरवाही को उजागर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में ऐसी स्थिति के लिये जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”

मुरादाबाद के अस्पताल में 19 अगस्त से इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\