कोविड-19 के मरीज ने अस्पताल में मांगा मांसाहारी भोजन, आलोचना होने पर मांगी माफी
यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।
भोपाल, 30 अप्रैल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती एक कोरोना वायरस मरीज ने मांसाहारी भोजन नहीं मिलने की शिकायत की। लेकिन, बाद में उसने माफी मांगी और उन चिकित्सकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उसे इस महामारी से ठीक किया।
यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।
भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस मरीज ने अपने बेड से कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिनमें वह प्रशासन पर आरोप लगा रहा है कि उसे मांसाहारी भोजन नहीं दिया जा रहा है।
हालांकि, जब उसकी इस मांग की अगले दिन आलोचना होने लगी तो उसने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शाकाहारी भोपाल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अस्पताल में बहुत अच्छी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके अलावा, उसने अपने इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी।
अस्पताल में दिए जा रहे शाकाहारी खाने की प्लेट दिखाते हुए करीब 60 साल के इस मरीज ने अपना वीडियो बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
उसने वीडियो में अपना नाम और मोबाइल नंबर भी साझा किया तथा शाकाहारी खाने को लेकर शिकायत की।
चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय गोयनका ने कहा कि यह मरीज उनके अस्पताल में भर्ती था और ठीक हो जाने के बाद उसे मंगलवार को छुट्टी दे दी गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

